मरीजों को मिली जांच व उपचार की सुविधा
हरदोई, जून 16 -- मल्लावां। मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए। इससे वे सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, डॉ. जितेंद्र पटेल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा भाजपा के पदाधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.