मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ ट्रामा सेंटर से डॉक्टर-कर्मी गायब
बहराइच, अगस्त 24 -- बहराइच, संवाददाता। ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सोमवार को आपातकालीन सेवा के केंद्र में ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। एक तरफ मरीज दर्द से कराहते उपचार की बाट जोहते रहे, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे। मरीजों को मामूली मरहम-पट्टी तक के लिए इंतजार करना पड़ा। एक मरीज की शिकायत मिलने पर सीएमओ सुबह 10 बजे ट्रामा सेंटर पहुंच गए। इस दौरान वहां कोई डॉक्टर या कर्मचारी नहीं मिला। ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीज सामान्य नहीं, बल्कि दुर्घटना, चोट और अन्य गंभीर परिस्थितियों से जूझते हुए तत्काल उपचार की जरूरत में पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ ट्रामा सेंटर से डॉक्टर-कर्मी गायब ऐसे में चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.