हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण कर मरीजो को बेहतर स्वास्थ सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता करने के साथ ही आयरन सुक्रोज डोज लगने के बाद वह कैसा महसूस कर रही है के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। महिलाओ ने बताया पहले चक्कर आते थे कमजोरी महसूस होती थी अब ठीक लग रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ 10 महिलाओं को लोहे की कढ़ाई एवं फल की टोकरी वितरित करने के साथ ही उनको बताया कि आप लोहे की कढ़ाई में बनी हुई सब्जी का सेवन करे। पालक, बथुआ एवं मैथी का अधिक से अधिक सेवन करें। जिससे हीमोग्लोबिन में कमी नही होगी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.