सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवादाता। चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में हुई। राज्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि कोई भी मरीज बिना इलाज कराए न जाएं। मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें। अपनी जिम्मेदारी का पालन करें।उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि समय-समय पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का नाम भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर रखा गया है और अच्छा कार्य करके इसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाली...