आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसीएमओ डॉ. यूएस पांडेय और अधीक्षक आरके पासवान ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों को चेताया कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्धारित सूची से बाहर की दवाएं न लिखें। दवाओं की उपलब्धता को लेकर मरीजों से भी बातचीत की। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ डॉक्टर मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि केवल अस्पताल में उपलब्ध और अनुमोदित दवाएं ही पर्चे पर लिखी जाएं। यह भी पढ़ें- डॉक्टर निजी कर्मचारी रखकर चला रहे थे लेंस-दवाओं का धंधा शिकायत मिलने पर मरीजों के बयान दर्ज किए जाएंगे और...