नैनीताल, मई 30 -- नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पूर्व शनिवार को डॉक्टरों ने मरीजों और तीमारदारों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्हें तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों जैसे कैंसर और फेफड़ों की बीमारी के बारे में जागरूक करना और इसके दुष्प्रभावों को रोकना है। इस दौरान अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. गरिमा कांडपाल, डॉ. अभिषेक गुप्ता, फार्मासिस्ट आइके जोशी, नर्सिंग ऑफिसर शारदा गिनवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विकासनगर में चिकित्सकों ने तंबाकू मुक्त भारत बनाने का लिया सं...