वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने मंगलवार रात 8.20 बजे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्ड, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक में व्यवस्थाएं देखी। हिदायत दी कि अस्पताल में हीट स्ट्रोक की पूरी तैयारी रखें। कोई डॉक्टर बाहर की दवा न लिखें। जो दवा अस्पताल में नहीं है तो उसकी जगह जेनरिक दवाएं लिखी जाएं। डॉ. पवन सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। वहां पर सभी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात मिले। उन्होंने वहां रिकॉर्ड चेक किया। फिर वहां भर्ती एक मरीज से व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मरीज से पूछा किसी ने पैसा तो नहीं लिया है? मरीज ने जवाब दिया कि नहीं, नि:शुल्क इलाज हो रहा है। यह भी पढ़ें- आयुष अस्पतालों में ओपीडी संख्या बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें : दयाशंकर मिश्र इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.