मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने वाले दलालों पर होगी कार्रवाई: प्राचार्य
गोरखपुर, जून 16 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में उन निजी एंबुलेंसों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जो मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाते हैं। साथ ही इस पूरे घटना को अंजाम देने वाले मरीज माफिया गैंग पर विशेष नजर रखी जाएगी। मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाने वाले के इन दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए जो भी उचित कदम उठाने होंगे वह किए जाएंगे। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने डॉक्टरों और कर्मियों से मुलाकात करते हुए निर्देश दिए कि मरीजों का पूरी संवेदनशीलता से इलाज करें और अस्पताल में भर्ती मरीजों को वहीं दवाएं लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हो, जिससे की मरीजों को बाहर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.