पटना, मार्च 7 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार फरवरी में फिर देश भर में नि: शुल्क दवा उपलब्ध कराने में अव्वल हुआ है। बिहार पिछले 18 महीने से मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने के मामले में अव्वल रहा है। सितंबर 2024 में बिहार ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया था। यह उपलब्धि फरवरी 2026 तक बरकरार है। इस उपलब्धि के जरिए सरकार द्वारा मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने की मंशा को और मजबूती मिली है। पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी स्तर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिसमें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों से लेकर जिला अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त पीएचसी, शहरी पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.