गोंडा, अप्रैल 8 -- गोण्डा। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक बार फिर दवाओं दवाओं का टोटा पड़ गया है। हालत यह है कि कैल्शियम की टेबलेट तक अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। वहीं चोट और सूजन में इस्तेमाल होने वाली डाईक्लो जेल भी पिछले पन्द्रह दिनों से स्टॉक में नहीं है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को बुखार व बदन दर्द की दवाएं भी बाहर के मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ रही है। जिला अस्पताल से ओहदा बढ़कर मेडिकल कॉलेज हो गया लेकिन सुविधाएं घटती ही जा रहीं हैं। अस्पताल के मेडिकल कॉलेज का अंग होने के बाद लोगों को सुविधाओं में वृद्धि की उम्मीद जगी थी लेकिन अब साधारण दवा तक उन्हें खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में इलाज कराने आए मनकापुर के राम समुझ ने बताया कि उन्हें बीपी की जरूरी दवा ऐटीनोलाल तक नहीं मिल पा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.