पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मरीजों को समय से एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल पाती है । परिणाम यह होता है कि उन्हें निजी गाड़ी से अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। कई बार मरीजों की जान चली जाती है। विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्र से आपातकाल में लोग 108 एम्बुलेंस को कॉल करते है मगर लम्बे समय तक इंतजार के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पाता है। यह भी पढ़ें- मरीजों को ससमय नहीं मिल पाता है एंबुलेंस, निजी गाड़ी से पहुंचते हैं लोग अस्पतालएंबुलेंस की संख्या सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में 108 के तहत 24 एम्बुलेंस मौजूद है । इनमें से 18 ऑन रोड है बाकी खराब है। । 2 अन्य सरकारी एम्बुलेंस भी है । उन्होंने कहा कि जिले की आबादी के अनुसार कितनी एम्बुलेंस चाहिए इसका कोई मानदंड निर्धारित नहीं है । विदित हों कि करीब...