मरीजों को दी गई पोषण पोटली
बस्ती, मई 12 -- बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में मंगलवार को पोषण पोटली का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में टीबी के मरीजों को इलाज के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को गोद लेकर इलाज में सहयोग करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कॉलेज स्टॉफ भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव, राजेश पांडेय, डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. प्रियंका केशरवानी, डॉ. राजन शुक्ला, डॉ. बीएल कन्नौजिया, डॉ. चंद्रजीत, डॉ. रोहित शाही सहित अन्य चिकित्सक व स्टॉफ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.