गौरीगंज, मई 18 -- अमेठी। जिले के मरीजों को जल्द ही एमआरआई जांच की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। शासन स्तर पर ऐसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत जिला अस्पताल से चयनित मरीजों को ई-वाउचर के माध्यम से निजी एमआरआई सेंटरों पर जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे मरीजों के रुपये तो बचेंगे ही, बड़े शहरों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में गंभीर रोगों की जांच के लिए एमआरआई सुविधा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिले में सुविधा न होने से मरीजों को जांच के लिए लखनऊ, रायबरेली या अन्य शहरों को जाना पड़ता था। यह भी पढ़ें- मरीजों को जल्द मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा जिसमें समय और धन दोनों खर्च होते हैं। सामान्य तौर पर एमआरआई जांच के लिए 10 से 12 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिला चिकित्सालय के सीएमएस की...