मरीजों को गुमराह करने के आरोप में मानसिक अस्पताल (पांडेयपुर) का संविदाकर्मी मनीष कुमार सिंह निलंबित कर दिया गया।
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। मरीजों को गुमराह करने के आरोप में मानसिक अस्पताल (पांडेयपुर) का संविदाकर्मी मनीष कुमार सिंह निलंबित कर दिया गया। उसके ऊपर खुद का नशा मुक्ति केंद्र चलाने का भी आरोप है। निदेशक डॉ. सीपी मल्ल ने बताया कि वह मरीजों और परिजनों को गुमराह कर अपने नशामुक्ति केंद्र पर ले जाता था। केंद्र पर उन्हें डरा-धमकाकर उनसे पैसे ऐंठता था। वह उन्हें प्रताड़ित भी करता था। उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने जांच कराई। प्रथम दृष्टया सारे आरोप सही मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मानसिक अस्पताल के मरीजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग में डॉ. पलक खेमका ने पदभार ग्रहण किया। कहा कि संविदाकर्मी के खिलाफ जांच जारी रहेगी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.