प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत एसआरएन अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डायटीशियन कौसैन हफीज के नेतृत्व में एंडोक्राइन विभाग, मेडिसिन विभाग और सांस व टीबी रोग विभाग में मरीजों को जागरूक किया गया। हफीज ने कहा कि बदलती जीवन शैली में केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही और संतुलित आहार भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. मनीष कुमार गोयल, डॉ. एडी शुक्ला, डॉ. अभिषेक सिंह, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल ने पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- अध्ययन के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें विद्यार्थी: प्राचार्य यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...