मथुरा, जनवरी 8 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के संबंध में जिला महिला अस्पताल सहित जनपद की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में लाभार्थियों को देय भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओपीडी, टीबी, अन्य बीमारियां एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य हेतु गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल, नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर बल दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.