मधेपुरा, जनवरी 16 -- आलमनगर, एक संवाददाता। सिविल सर्जन ने डॉ. विजय प्रसाद ने गुरुवार को सीएएचसी सहित उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने चंदसारा में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन का जायजा लिया। खुरहान में निर्माणाधीन एपीएचसी भवन का निरीक्षण हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, प्रसव कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर सीएचसी में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी उन्होंने जायजा लिया। प्रभारी चिक...