चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग की अगुवाई में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित सभी गतिविधियों की समीक्षा की। जिला चिकित्सालय व एमसीएच विंग खोह के सीएमएस को निर्देश दिए कि ओपीडी बढ़ाने के साथ ही भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराया जाए। टीकाकरण से कोई भी बच्चे वंचित न रहें। अगर एएनएम कम हैं तो अतिरिक्त सत्र कराते हुए लक्ष्य पूरा किया जाए। आशा के रिक्त पदों पर जल्द चयन किया जाए। कहा कि चयन में परेशानी आ रही हो तो डीपीआरओ के साथ मिलकर पूरा करें। सीएमओ डा भूपेशा द्विवेदी ने अवगत कराया कि क्लब फुट के बच्चों को आरबीएसके टीम ने चिन्हित करते हुए पिछले अप्रैल 2025 से अब तक 34 बच्चों का उपचार किया है। डीएम ने सी...