मरीजों के सीटी स्कैन जांच में बाधा बना लो वोल्टेज
इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज की समस्या होने से सीटी स्कैन मशीन बंद हो गयी। मशीन बंद होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीटी कराने के लिए 80 से अधिक मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन मशीन न चलने के कारण किसी भी मरीज का सीटी स्कैन नहीं हो सका और मरीज निराश होकर लौटने को मजबूर हुए । जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रही। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीज घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन मशीन चालू न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कई मरीज ऐसे भी रहे, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने तत्काल सीटी स्कैन की सलाह दी थी, लेकिन अस्पताल में मशीन बंद होने से उन्हें निजी सेंटरों का रुख करना पड़ा। निजी केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.