अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में असहाय वृद्ध मरीजों के होली मनाई। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मरीजों को नहलाया गया, उनकी शेविंग कराई और साफ वस्त्र पहनाए। अस्पताल प्रशासन के सहयोग से वार्ड और बिस्तरों की समुचित सफाई भी कराई गई। इसके बाद मरीजों को तिलक लगाकर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं। इस अवसर पर शिवम महेश्वरी, केपी सिंह यादव, चिराग कुमार, अजय राणा, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उधर, अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.