समस्तीपुर, जून 28 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र, धमौन में चिकित्सक व कर्मियों ने मिलकर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयों को फेंक कर जला दिया है। रविवार को जब ग्रामीणों की नजर उन दवाइयों पर पड़ी तो वे आक्रोशित हो गए। जलाई गई और फेंकी गई अधिकांश दवाइयां एक्सपायर नहीं है। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अधिकांश दवाइयां जला दी गई परंतु काफी दवाइयां जल नहीं सकी। अस्पताल प्रशासन के इस रवैया से ग्रामीण काफी नाराज हो गए और उन्होंने इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी। यह भी पढ़ें- निजी चिकित्सालय के पास बिखरी मिली सरकारी दवाएं, सनसनीजांच की प्रक्रिया सूचना मिलते ही बीडीओ कुमुद रंजन, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अमिताभ रंजन अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र, धमौन पहुंचे तथा मामले की गहराई से छानबीन की। फेंकी और जल...