चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा में भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया। सोमवार को स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की अगुआई में भगत सिंह चौक के पास पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल का वितरण किया। मौके पर पूर्व विधायक के अलावा आलोक रंजन सिंह, रवींद्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष हरि चरण बहंदा, जिला परिषद सदस्य शिवरत नायक, विमल सिन्हा, राय सिंह हेम्ब्रम, गुरुचरण गोप, सुखदेव लकड़ा, सुखदेव सरदार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...