मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। नगर के पिपराडाड़ स्थित मां विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को नवप्रवेशी एमबीबीएस सत्र-2025-26 के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर 'चरक शपथ समारोह' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को भविष्य में डॉक्टर की भूमिका में मरीजों के प्रति सहानुभूति, उदारता एवं आपसी समन्वय से उपचार की सलाह दी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने मां विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को चरक शपथ समारोह में लिए गए शपथ के संबंध में चिकित्सक के नैतिक कर्तव्यों के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.