प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति जिसे सरल, सस्ती, सुरक्षित और प्रभावकारी माना जाता है। इस दिशा में फाफामऊ स्थित 44 साल पुराना राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हर साल लाखों मरीजों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रूप से सुनिश्चित करने में जुटा है। मरीजों की ओपीडी की दृष्टि से देखा जाए तो मेडिकल कॉलेज का देश में दूसरा और प्रदेश के नौ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में पहला स्थान है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी व ओपीडी प्रभारीडॉ. आरके विश्वास ने बताया कि कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी के बाद फाफामऊ मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक मरीजों का उपचार किया जाता है। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी प्रतिमाह औसत 90 हजार से 1.20 लाख है। जबकि फाफामऊ के मेडिकल कॉलेज की प्रतिमाह की ओपीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.