फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। सीएमओ ने जिले के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएससी नवदिया, भोलेपुर और रकाबगंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।

चिकित्सकों को निर्देशित किया सीएमओ ने अस्पतालों में ओपीडी, दवा वितरण, लैब जांच व्यवस्था और बीपी मशीन सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा गया। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों का समय से और सही तरीके से उपचार किया जाए। अस्पताल आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आयुष्मान कार्ड की स्थि...