भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रचंड गर्मी और लू से निपटने के लिए महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में विशेष हीट वेव वार्ड तैयार हो गया है। वातानुकूलित वार्ड में ओआरएस, ग्लूकोज समेत जरूरी दवाइयां संग आइस पैक की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी वार्ड के ऊपर दस बेड का हीट वेब वार्ड बनकर तैयार हो गया है। आपातकालीन सुविधाएं जैसे मरीजों के लिए पर्याप्त बफ सिल्लियां, जीवन रक्षक दवाएं संग विशेष चिकित्सकीय टीम की तैनाती रहेगी। तीखी धूप और गर्मी से गत दिनों अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार पहुंच गया था। ऐसे में हीट वेब के मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को दस बेड का विशेष वार्ड बन गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के ऊपर हीट वेब वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को राहत देने के लिए एसी और कूलर लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.