प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। मरीजों की सुविधा के लिए एसआरएन अस्पताल में यूजर चार्जेज के काउंटर पर एमआरआई के जांच शुल्क की सूची प्रदर्शित कर दी गयी है। डॉक्टरों की ओर से लगभग 14 तरह की एमआरआई कराने का परामर्श दिया जाता है। लेकिन एमआरआई जांच का शुल्क अलग-अलग होने के कारण मरीजों को परेशानी होती थी। रेडियोलॉजी विभाग के अनुसार एमआरआई होल स्पाइन का शुल्क सबसे ज्यादा 6000 रुपये और उसके बाद एमआरआई ब्रेन और ओर्बिट का शुल्क 4000 रुपये निर्धारित है। शेष सभी 12 तरह के एमआरआई का जांच शुल्क 2000 रुपये निर्धारित है। अस्पताल में एक दिन में 80 से 90 मरीजों को डॉक्टर एमआरआई कराने का परामर्श देते हैं। अस्पताल की अपेक्षा निजी पैथोलॉजी में एमआरआई का जांच शुल्क 10 से 12 गुना अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.