किशनगंज, फरवरी 17 -- किशनगंज। देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के साथ चल रहा टीबी मुक्त भारत अभियान न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का व्यापक प्रयास भी है। समय पर जांच, नियमित उपचार, पोषण सहयोग और निरंतर निगरानी के माध्यम से ही क्षय रोग पर निर्णायक नियंत्रण संभव है। इसी उद्देश्य को धरातल पर और सशक्त करने के लिए जिला स्तर पर सतत निगरानी और फील्ड विजिट किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम एवं नंद किशोर राजा द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महेशबतनाह का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ट...