मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। इन दिनों मौसम के लगातार बदलते मिजाज और तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। अक्सर सुबह शाम ठंड तो दिन में तेज धूप के कारण इस अस्थिर मौसम ने आमजन की दिनचर्या बिगाड़ दी है। नतीजन बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पतालों में आमतौर पर रोजाना 400-500 मरीज आते थे। अब यह संख्या एक हजार तक पहुंच गई है। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। दोपहर 12 बजे तक चली में 789 नए और पुराने मरीजों का उपचार हुआ। पिछले कुछ दिनों से मौसम और तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना हजारों मरीज पहुंच रहे हैं...