मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मॉडल अस्पताल में सोमवार को फिर सर्वर ने दगा दे दिया। सुबह से ही मरीजों की कतार थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने के साथ ही सर्वर रुक-रुक कर चलने लगा। सर्वर के धीमा चलने से मरीजों के रजिस्ट्रेशन और पर्चा कटने में परेशानी आई। दोपहर 12 बजे तक सर्वर की गति काफी धीमी रही।सर्वर स्लो होने के कारण कई मरीज कतार में खड़े-खड़े परेशान होकर जमीन पर बैठ गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों की थी। सर्वर धीमा चलने से मरीजों को खून जांच कराने में भी परेशानी हुई। पिछले हफ्ते भी मॉडल अस्पताल में सोमवार से ही गुरुवार तक सर्वर ठीक से काम नहीं करने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.