मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री के लिए ओपीडी में लगेंगे कम्प्यूटर
प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। आयुष्मान डिजिटल मिशन के तहत अस्पतालों में मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री पता करने के लिए ओपीडी और प्रमुख वार्डों में कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। इसमें एसआरएन, बेली, कॉल्विन, डफरिन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामिल हैं।आयुष्मान डिजिटल मिशन के नोडल प्रभारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इस बारे में संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका पहला चरण आभा-आईडी बनाने का है, जिसमें मरीजों को अस्पताल की ओपीडी में आने व भर्ती होने के लिए केवल 14 नंबर का आभा-आई नंबर बताना होगा। सीएचसी में केवल ओपीडी में कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट की स्वीकृति हो गई है। कॉल्विन अस्पताल के डॉ. महानंद ने बताया कि डिजिटल मिशन के तहत पैथोलॉजी से संबंधित सभी रिपोर्ट मोबाइल पर भेजी जा रही है। शासन के निर्देश पर ओपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.