लखनऊ, मार्च 8 -- गंभीर मरीजों की मदद को तमाम लोगों ने हाथ बढ़ाया है। बड़ी संख्या में लोग रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पहुंचे। केजीएमयू प्रशासन ने ऐसे लोगों के घर पत्र भेजकर आभार जताया है। केजीएमयू में ए और एबी ग्रुप के खून का जबरदस्त संकट है। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ए और एबी ग्रुप की खून की कमी से जूझ रहे मरीजों का इलाज प्रभावित है। कई मरीजों के ऑपरेशन तक टाल दिए गए हैं। कैंसर, थैलसीमिया, एनीमिया समेत दूसरी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज परेशान हैं। मरीज खून के आस में भटक रहे हैं।आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में ए और एबी पॉजिटिव खून की किल्लत संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों की मददगारों का तांता लग गया। रविवार को काफी लोग हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.