बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी। रविवार को जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक बंद रहे। अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। आंधी पानी के बाद बढ़ी उमस से लोगों बीमार हो रहे हैं। ऐसे में लोग सर्दी, खांसी, बुखार व पेट दर्द की चपेट में आ रहे हैं। पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी व पैथोलॉजी के सामने लंबी लाइन दिखी। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलॉजी व दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। 1720 मरीजों का हुआ पंजीकरण: सोमवार को जिला अस्पताल में 1720 मरीजों का पंजीकरण हुआ। वहीं 300 के करीब पुराने पर्चों पर मरीज इलाज कराने पहुंचे। यह भी पढ़ें- उमस और लू से बिगड़ रही सेहत, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ अस्पताल का गेट खुलने से पहले ही मरीज पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगना शुरू कर दिया। पर्चा लेकर ओपीडी पहंुचे मरीजों को घंटो लाइन में लगकर...