मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए प्रशिक्षित नर्स का होना जरूरी
लखनऊ, अप्रैल 13 -- रोगियों की सही से देखभाल के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग कैडर की अहम भूमिका होती है। अस्पतालों में नर्स न केवल उपचार में सहयोग करती हैं। बल्कि अपने संवेदनशील व्यवहार से मरीजों के जल्द स्वस्थ होने में भी मदद करती हैं। ये बातें सोमवार को लोहिया संस्थान में नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के लिए आयोजित इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य नर्सिंग अधिकारी सुमन सिंह ने कहीं। समारोह का उदघाटन संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ को उनकी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों, नर्सिंग मानकों और गुणवत्ता सुधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। संस्थान के सीएमएम डॉ. विक्रम सिंह, एमएस डॉ. अरविन्द सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.