मरीजों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- शमसाबाद। रविवार दोपहर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरवर इकबाल उपस्थित मिले। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में डॉ. अलीम अंसारी के साथ फार्मासिस्ट विजय यादव एवं कमलेश कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। सीएमओ ने अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए वार्डों, इमरजेंसी सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में बैठकर विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर भी चर्चा की गई । सीएमओ आनंद उपाध्याय ने प्रभारी को अस्पताल परिसर में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.