मरीजों की बढ़ती संख्या से पैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी
सीवान, जून 20 -- सीवान। सदर अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण पैथोलॉजिकल जांच रिपोर्ट मिलने में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच कराने के बाद मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए कई-कई घंटे तक काउंटर पर इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी अस्पताल परिसर में ऐसे कई मरीज रिपोर्ट काउंटर के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। अस्पताल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट वितरण की प्रक्रिया क्रमवार तरीके से की जा रही है, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण इसमें विलंब हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें इलाज के बाद समय पर रिपोर्ट न मिलने से घर लौटने में कठिनाई हो रही है।
मुख्य कारण विभिन्न विभागों से आने वाले मरीज अस्पताल में जांच कराने वाले मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.