मरीजों की जान बचाने के लिए सर्जन्स ने किया रक्तदान
आगरा, जून 12 -- सर्जन्स वीक के तहत एसएन मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक में डाक्टरों ने रक्तदान किया। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा (एएसए) की ओर से आयोजित किए जा रहे सर्जन्स वीक के तहत सर्जन्स ने रक्तदान कर लोगों से अपील की कि वे भी रक्तदान करें। इससे कोई कमजोरी नहीं आती है। शिविर में एसएनएमसी के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एक बार रक्तदान करना एक तीर्थ यात्रा के बराबर होता है। एएसए के अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से तीन मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और यह किसी मरीज की जान बचाने के काम आता है। ईसी सदस्य डॉ. समीर कुमार ने कहा कि अभी भी लोग रक्तदान करने से बचते हैं, उन्हें रक्तदान का महत्व समझना चाहिए। सचिव डॉ. जगतपाल सिंह ने रक्तदान करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.