मधेपुरा, अप्रैल 11 -- मधेपुरा, हिटी। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच गर्म हवा के थपेड़े और पारा हाई होने के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गयी हैं। हॉट वेब की चपेट में आने से लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इसके अलावा लोग सर्दी - जुकाम, बुखार आदि सीजनल बीमारियों से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। सदर अस्पताल में शुक्रवार को उल्टी- दस्त से पीड़ित एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती कराए गए। वहीं ओपीडी में इलाज कराने के लिए भी मरीजों की भीड़ लगी रही। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश की संभावना बन रही है। सर्द - गर्म मौसम लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। शुक्रवार को प्रचंड धूप और तेज पछुआ हवा के कारण लोग बेहाल रहे। दूसरी ओर सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार...