मरीजों का ऑडिट करेगा मेडिकल कॉलेज
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और बढ़ते हीट स्ट्रोक के मामलों को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज मरीजों का विस्तृत ऑडिट करेगा। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में यह अध्ययन कराया जाएगा, ताकि हीट स्ट्रोक से जुड़े मामलों का मजबूत डेटा बैंक तैयार किया जा सके। जेएन मेडिकल कॉलेज में इसके लिए मेडिसिन, सांस रोग, क्रिटिकल केयर और न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। टीम हीट स्ट्रोक के मरीजों में दिखाई देने वाले लक्षण, शरीर पर उसके प्रभाव, दूसरे अंगों पर पड़ने वाले असर, दी जा रही दवाओं और इलाज की पूरी प्रक्रिया का अध्ययन करेगी। चिकित्सकों का मानना है कि इस डेटा से भविष्य में गंभीर मरीजों के उपचार और बचाव की रणनीति बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.