मरीजों का उत्पीड़न किए जाने पर पूर्व विधायक ने जतायी नाराजगी
चंदौली, अगस्त 8 -- चंदौली। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर मरीजों से धनउगाही और रुपये न देने पर ऑपरेशन नहीं किए जाने के अलावा बाहर की दवाइयां लिखने की शिकायत पर पीड़ित के परिजनों ने सपा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने किया। इस मामले की गंभीरता को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक मेडिकल कालेज में पहुंच गए। उन्होंने मरीजों का उत्पीड़न किए जाने पर नाराजगी जतायी। साथ ही पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। साथ ही पूरे इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया। धानापुर क्षेत्र के मेढ़वा गांव की रहने वाली गरीब विधवा किताबी देवी 10 दिन पहले अपने टूटे पैर के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थीं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर पीड़िता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए तो वहां उनसे कथित तौर पर 30 हजार रुपये की मांग की गई। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.