साहिबगंज, अप्रैल 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जामनगर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आई है। करीब 36 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस एकमात्र केंद्र में मरीजों के बीच कथित रूप से एक्सपायर दवा बांटे जाने का मामला सामने आया है। विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कई मरीजों का आरोप है कि आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर नॉरफ्लोक्सासिन व टिनिडाजोल युक्त दवा दी जा रही थी। इसका उपयोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण जैसे बैक्टीरियल डायरिया, पेचिश व जियार्डियासिस के इलाज में होता है। मरीजों का यह भी कहना है कि उक्त दवा के रैपर को देखने से साफ होता है कि इस केंद्र में दी जा रही उक्त दवा अक्टूबर 2025 में ही एक्सपायर हो चुकी है। इसबात पर विभाग का ध्यान तब गया जब कुछ मरीजों व जागरुक ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.