प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए लम्बी लाइन लगती है। कई दिन बाद का नम्बर मिलता है। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा चेकिंग करने पहुंचे तो वहां अल्ट्रासाउंड कराने आ रहे मरीजों को 17 मार्च की डेट दी जा रही थी। इस पर सीएमएस भड़क गए और प्रतिदिन 70 अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश दिया। ताकि अधिकांश मरीजों का अल्ट्रासाउंड उसी दिन हो सके। 70 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होने के बाद ही मरीजों को अगले दिन अल्ट्रासाउंड की डेट देने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...