इटावा औरैया, जून 14 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में एंबुलेंस या निजी वाहनों से आने वाले गंभीर मरीज और गर्भवती महिलाएं जहाँ टूटे हुए काऊ कैचर से झटका खाते हुए आने जाने को मजबूर हैं वही सामान्य मरीज और तीमारदार गंदे पानी के बीच से होकर गुजर रहे है। लगभग एक सप्ताह से यह गंभीर समस्या बनी हुई है लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस कोई भी ध्यान नहीं दिया है जिससे मरीजों और तीमारदारों में काफी नाराजगी भी है। यह भी पढ़ें- जीएमसीएच : सी ब्लॉक में फैला नालेव शौचालय का गंदा पानीजिला अस्पताल की स्थिति जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव और टूटा हुआ काऊ कैचर मरीजों, तीमारदारों तथा वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य गेट पर जमा नाली के गंदे पानी और क्षतिग्र...