छपरा, अप्रैल 3 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। मरीचा पंचायत के बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया। इस सम्बंध में बीडीसी सदस्य गुलाब ठाकुर ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित बीडीसी सदस्य ने बताया है कि वह गुरुवार की रात लगभग नौ बजे श्रीपुर मंदिर गया था। वहां से लौटने के दौरान नहर पुल पर बंगलीपट्टी निवासी धनकिशोर राय व मोनू कुमार सिंह व दो अज्ञात लोग एक जुट होकर मुझे घेर लिये और गाली गलौज शुरू कर दी। मना करने पर सभी बाइक से खींचकर जमीन पर पटक दिए। फिर जान मारने की नीयत से डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट के क्रम में हत्या करने की बात भी कही गयी। सभी ने मिलकर पॉकेट से रुपये भी निकाल लिए और गर्दन को दबाने लगे। जब मैं गम्भीर स्थिति में बेहोश होकर गिर गया तब सभी वहां से भाग गए। घण्टो बाद होश आया जिसके बाद मैंने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.