मरियाडीह में अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाएगा नगर निगम
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। मरियाडीह में गोशाला के पास जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अवैध कब्जा हटाने के सिलसिले में निगम की टीम ने पिछले दिनों गोशाला के पास अवैध कब्जे को देखा। अब टीम मौके पर बने निर्माणों की जांच करेगी। यह भी देखेगी कि नगर निगम की कितनी जमीन पर कब्जा हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों को गोशाला के पास लगभग ढाई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होने का अनुमान है। गोशाला के पास जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पूर्व पार्षद अनिल मौर्या ने कई बार नगर निगम में की थी। यह भी पढ़ें- मेयोहाल के सामने 1500 वर्ग मीटर भूमि खाली कराएगा नगर निगम लगातार हो रही शिकायत के बाद शासन स्तर से जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में नगर निगम पर अवैध कब्जा करने वालों को सारी सुविधा देने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में नगर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.