सिमडेगा, जून 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने शहर के वार्ड नंबर 10 के संत अपोतोस्लिक स्कूल मरियम पुर से आगे पीसीसी पथ मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर जन प्रतिनिधियों ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध है। शहर की मुलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मौके पर जेई मनोज कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद एलिजाबेथ बाखला, राफेल बाखला, राकेश जायसवाल, अमित तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...