नई दिल्ली, मार्च 28 -- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के खिलाफ पोस्ट करना पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह को भारी पड़ गया। उनके इस विवादित पोस्ट पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्शन लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मीडिया नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें, नसीम शाह ने हालांकि इस विवादित पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। आईए जानते हैं पूरा मामला- यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के 2 प्लेयर्स ने ठुकराया IPL 2026 का ऑफर, बन सकते थे करोड़पतिनसीम शाह ने मरियम नवाज शरीफ के खिलाफ क्या कहा? पीएसएल के 11वें सीजन का पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया था। लाहौर के गद्दाफी स...