पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को मरियम नगर और मुंशीबाड़ी के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मरियम नगर की टीम ने 4 -1 के अंतर से मुंशीबाड़ी को पराजित कर दिया। खेल शुरुआत के पहले हाफ में मरियम नगर के जर्सी नंबर 10 ने 14 वें मिनट में पहला किया। दूसरा गोल जर्सी नंबर 10 ने 25 वें मिनट में किया। तीसरा गोल दूसरे हॉफ में जर्सी नंबर 12 ने 39 वें और 42 वें मिनट में किया। मुंशीबाड़ी की तरफ से मात्र एक गोल जर्सी नंबर 11 ने 49 वें मिनट में किया। यह भी पढ़ें- स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता इस तरह मरियम नगर ने मुंशीबाड़ी को 4-1 से पराजित कर दिया। मैच के निर्णायक हर्षित आनंद , राम सेवक रमन, अभिषेक मिश्रा बबलू थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के सचिव एम एच रहमान, है...