हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता मरियम के कोरा में प्रभु यीशु टिमटिम चमकेला..... गीत संगीत के बीच शुक्रवार को बिशप हाउस में क्रिसमस गैदरिंग हुई। यह आयोजन जुलू सर्वधर्म समभाव समिति हजारीबाग के तत्वावधान में किया गया। इसकी अध्यक्षता बिशप आनंद जोजो ने की। उन्होंने सभी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए बिशप हाऊस से जुड़े लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्रिसमस खुशी बांटने का त्योहार है। मानव को एक दूसरे के साथ खुशी बांटना चाहिए। इस गैदरिग में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन धर्म के प्रतिनिधि खुशी-खुशी शामिल हुए। सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। फादर अनूप लकड़ा ने सभी का स्वागत किया । हॉली क्रास उल्लरीका भवन की उम्मीदवार धर्म बहनों स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.