मुंबई।, अगस्त 29 -- मराठा आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। इस अनशन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में मराठा समाज के लोग शुक्रवार को मुंबई पहुंचे। वे लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पहुंचे और वहां से नारेबाजी करते हुए आजाद मैदान की ओर बढ़े। इस दौरान जाम की नौबत बन गई। मनोज जरांगे ने ऐलान किया कि वे पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं मरने या गोली खाने के लिए तैयार हूं, लेकिन पीछे हटने के लिए नहीं। मेरा अनशन सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है।" उन्होंने अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को मदद करने की अपील भी की है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि ट्रैफि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.